फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने पहले बिछाई गई सीवर व पेयजल पाइप लाइन फिर हुई लीक

विज्ञापन
हिसार रोड पर पाइप लाइन टूटने से रोड धंसने से बना गड्ढा। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जन स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के हिसार रोड पर सीवरेज लाइन धंसने के कारण करीब तीन महीने पहले रिपेयर का काम करवाया गया और नई पाइपलाइन भी बिछाई गई। लेकिन अब इस लाइन में फिर से गड्ढे हो गए हैं और उसमें से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार पर कार्रवाई करने की बजाय अब एक बार फिर नई पाइपलाइन बिछाने के लिए टेंडर कॉल कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के हिसार रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास जून माह में सीवरेज लाइन धंस गई थी। जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब 15 दिन मेहनत करते हुए इस लाइन को ठेकेदार के माध्यम से ठीक करवा दिया। इसके तुरंत बाद इसी के पास करीब 20 फुट की दूरी पर पाइपलाइन फिर धंस गई। विभाग ने पेयजल की खस्ताहाल पुरानी पेयजल लाइन के करीब 50 फुट के हिस्से को ही बदल दिया। इस काम में करीब 25 से 30 दिन का समय लगा। इस दौरान आसपास के एरिया में पानी सप्लाई पूरी तरह बाधित रही। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उस समय दावा किया था कि इस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। लेकिन इस काम के पूरा होने के तीन महीने के भीतर अब करीब 10 दिन पहले एक बार फिर दो जगह बड़े गड्ढे हो गए और पाइपलाइन भी लीकेज हो गई। लेकिन अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने की बजाय नये सिरे से काम शुरू करने के लिए करीब पौने तीन लाख रुपये के एस्टीमेट का नया टेंडर कॉल कर लिया है।
अधिकारी बोले: मौके पर जाकर देखेंगे
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन गड्ढों की सूचना मिली तो उन्होंने दोबारा से पाइपलाइन की रिपेयर के लिए नया टेंडर कॉल कर दिया। इस टेंडर में पाइपलाइन की रिपेयर के लिए 2.85 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर टेंडर आमंत्रित कर लिया है। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करवाया गया तो बोले कि मौका जाकर देखेंगे। फिर फैसला लेंगे।
विज्ञापन

हादसों का बना है डर
सड़क किनारे दो बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस समय बारिश भी हो रही है और जलभराव होने के कारण ना सड़क नजर नहीं आती और न ही गड्ढे। ऐसे में हादसे होने का भय बना हुआ है। लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग ने केवल टेप की बेरिकेडिंग करवाकर कर्त्तव्य की इतिश्री कर ली है।
ये मामला संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारी से पूछा तो बताया गया कि ये गड्ढे पहले रिपेयर हो चुकी जगह से अलग है। यदि ऐसा नहीं है तो स्वयं जाकर मौका देखेंगे और उसके बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- आरके शर्मा, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें