फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पिकअप और कार की जोरदार टक्कर, 7 वर्षीय मासूम और दादा-दादी की मौत; धोंक लगाकर वापस लौट रहे थे

Thu, 30 Jul 2026 10:33 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

सार

सिरसा के बेगू रोड निवासी ओमप्रकाश ऐलनाबाद में धोंक लगाने के लिए वीरवार सुबह अपने पोते और पत्नी के साथ कार लेकर गए थे। धोंक लगाने के बाद दोपहर डेढ़ बजे के आसपास वापस सिरसा आ रहे थे उसी समय ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
आमने-सामने की टक्कर के बाद पलटी पिकअप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐलनाबाद-सिरसा रोड पर गांव पोहड़का स्थित कुटिया के पास वीरवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 7 वर्षीय बच्चे उसके दादा और दादी की मौत हो गई। कार और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल उसके दादा और दादी की सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सिरसा के बेगू रोड निवासी ओमप्रकाश ऐलनाबाद में धोंक लगाने के लिए वीरवार सुबह अपने पोते और पत्नी के साथ कार लेकर गए थे। धोंक लगाने के बाद दोपहर डेढ़ बजे के आसपास वापस सिरसा आ रहे थे। इस दौरान गांव पोहड़का की कुटिया के पास उनकी कार की सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, हादसे के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में सात वर्षीय केशव पुत्र बजरंग की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ओमप्रकाश 60 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए। ओमप्रकाश की पत्नी संतोष 55 वर्षीय को भी चोटें आईं। ओमप्रकाश व उनकी पत्नी का सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचित किया। सूचना मिलने पर ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिकअप चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहा है। हादसे का सही कारण क्या रहा है, यह पिकअप चालक ही बता सकता है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें