फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नीलांवाली, हैबुआना व पीपली के सात नशा पीड़ितों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने की दिशा में नशा मुक्ति टीम डबवाली की ओर से गांव-गांव जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश प्रसारित करते हुए नशा पीड़ितों की पहचान, काउंसिलिंग और उपचार का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम ने गांव नीलांवाली, हैबुआना व पीपली का दौरा कर नशा पीड़ितों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन



अभियान के दौरान उक्त तीनों गांवों के सात नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उनका प्रारंभिक उपचार शुरू करवाया गया और आगे के इलाज व पुनर्वास के लिए उचित मार्गदर्शन दिया गया। नशा मुक्ति टीम ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उपचार की पूरी प्रक्रिया में पुलिस व प्रशासन उनके साथ खड़ा है।


नशा मुक्ति टीम डबवाली ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना निडर होकर पुलिस को दें और नशा पीड़ितों से घृणा न करते हुए उन्हें उपचार के लिए आगे लाएं। टीम ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्त डबवाली की दिशा में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और समाज के सहयोग से ही इस लड़ाई में सफलता संभव है।
विज्ञापन


यहां करें शिकायत
यदि किसी को नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो अपने नजदीकी थाना या चौकी में तुरंत सूचित करें। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी सूचना दी जा सकती है। अगर उनके आसपास या परिवार में कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है तो इसकी सूचना नशा मुक्ति टीम डबवाली के मो. न. 9138999731 पर जरूर दें, आपका एक कदम नशे से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में नई दिशा देने में एक अहम कड़ी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें