सिरसा। सम्मान स्वरूप मिला चैक लेते हुए विमला सिंवर । समिति
सिरसा। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, क्षेत्रीय निदेशालय, चंडीगढ़ ने हरियाणा एवं पंजाब राज्यों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी समितियों व किसान उत्पादक संगठनों को एनसीडीसी क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता एवं योग्यता पुरस्कार-2025 प्रदान किए गए। दोनों राज्यों से कुल सात सहकारी समितियों एवं एफपीओ को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में जिले की दी सिरसा साक्षी महिला सहकारी विपणन समिति को सम्मानित किया गया, जिसे 35 हजार रुपये का चेक दिया गया। समिति की अध्यक्ष विमला सिंवर ने बताया कि इन सोसायटी के अंतर्गत इफको, कृभको, हेफेड, नेफेड, बीबीएसएसएल, एनसीईएल सहकार टैक्सी सहित अनेक संस्थाएं सदस्य बनकर काम कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि महिला सहकारी विपणन समितियों से सरकार की ओर से महिलाओं के सशक्तीकरण और आय सृजन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को नंदिनी सहकार जैसी योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता, बोर्डों में महिलाओं के लिए आरक्षण और सरकारी योजनाओं एवं महिलाओं के ठेकों में भागीदारी बढ़ाना शामिल है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और कौशल विकास पर केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और विपणन कौशल की कमी जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं, जिन्हें दूर करने के लिए प्रशिक्षण और बेहतर पहुंच की आवश्यकता है। भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री व सहकारिता मंत्रालय से अमित शाह ने पूरे भारत में कृषि उत्पादों को सहकारिता क्षेत्र में लाने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों की और महिला समितियों को रोजगार मिल सकेगा।