फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आज से फिर लगेंगे सेवा सेतु अभियान शिविर, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Sun, 27 Sep 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका, बीडीपीओ कार्यालयों और गांवों में होंगे शिविर
विज्ञापन

मौके पर समस्याएं सुनेंगे अधिकारी और आवेदनों पर करेंगे कार्रवाई


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार से जिले में सेवा सेतु अभियान कैंप फिर से शुरू होंगे। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। पात्र लाभार्थियों के आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया मौके पर पूरी की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये शिविर 28 सितंबर से 15 अक्तूबर तक चलेंगे। शिविर विभिन्न नगर पालिका क्षेत्रों, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों और गांवों में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

अधिकारी मौके पर ही समस्याओं पर कार्रवाई करेंगे। 28 सितंबर को नगर पालिका ऐलनाबाद और रानियां में कैंप लगेंगे। 29 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड ऐलनाबाद और रानियां में आयोजन होगा।
30 सितंबर को गांव तलवाड़ा खुर्द (खंड ऐलनाबाद) और खारियां (खंड रानियां) में कैंप लगेंगे। 1 अक्तूबर को गांव पोहड़का (खंड ऐलनाबाद) और केहरवाला (खंड रानियां) में शिविर लगेंगे।
कैंपों का विस्तृत कार्यक्रम
6 अक्तूबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड ओढ़ां और बड़ागुढ़ा में कैंप होंगे। 7 अक्तूबर को गांव जगमालवाली (खंड ओढ़ां) और बीरूवाला गुढ़ा (खंड बड़ागुढ़ा) में शिविर लगेंगे। 8 अक्तूबर को गांव पन्नीवाला मोटा (खंड ओढ़ां) और रोड़ी (खंड बड़ागुढ़ा) में आयोजन होगा। 13 अक्तूबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड नाथूसरी चौपटा और नगर पालिका कालांवाली में कैंप लगेंगे। 14 अक्तूबर को गांव जमाल और 15 अक्तूबर को गांव डिंग (दोनों खंड चोपटा में) शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की जानकारी
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि कैंपों में विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगेंगे। इनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। पात्र लाभार्थियों को आवेदन और पंजीकरण में सहायता दी जाएगी। पहले भी लाडो लक्ष्मी योजना, ऋण सहायता योजनाओं और पेंशन की जानकारी दी गई थी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इन कैंपों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें