फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सवा लाख मीट्रिक टन कचरे के लिए अलग से लगी मशीन, कल से शुरुआत

Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। वर्ष 2006 में शहर के कूड़े-कचरे के प्रबंधन के लिए गांव बकरियांवाली के समीप कचरा प्रबंधन प्लांट लगाया गया था। इस कचरा प्लांट में मौजूदा समय में व्यवस्था बनाने में नगर परिषद प्रशासन लगा हुआ है।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल के अनुसार सालों से पड़े सवा लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण को लेकर अलग से मशीनरी लगाई जा रही है। 10 फरवरी से नई मशीनरी शुरू हो जाएगी। जिसके बाद पुराने कचरे का निपटान होगा और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। बता दें कि कचरा निस्तारण को लेकर जिला नगर आयुक्त ने स्वयं शुक्रवार को कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया था।
मुख्यालय स्तर पर जिले भर की कचरा निस्तारण की जिम्मेदारी पूजा वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी को 22 साल के लिए दी गई है। जिले भर के कचरे निस्तारण का कार्य इसी एजेंसी को करना है। इसी कड़ी में 10 फरवरी से सवा लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण भी इसी एजेंसी को करना है। एक मशीनरी से प्रतिदिन 200 मीट्रिक टन कचरे का निपटान एक मशीन करेगी। लेकिन आठ माह से एजेंसी ने इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन द्वारा एजेंसी पर नियमित रूप से जुर्माना लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार एजेंसी 10 फरवरी के बाद नियमित रूप से निस्तारण नहीं करेगी तो जुर्माना कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें