फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जर्मनी भेजने के नाम पर 29.73 लाख रुपये ठगने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जर्मनी भेजने के नाम पर 29.73 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान प्रवीण कुमार गांव पीर खेड़ा के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस चार दिन पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि दड़बा कलां निवासी पवन कुमार की शिकायत पर नाथूसरी चोपटा थाने में ठगी का अभियोग दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित को जर्मनी के बजाय आर्मेनिया और दुबई भेज कर ठगी की थी। एसपी ने बताया कि आरोपी प्रवीण को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। एसपी ने आमजन से स्टडी और वर्क वीजा का पत्राचार करते समय सरकार से मान्यता प्राप्त इमीग्रेशन सेंटर संचालकों से ही संपर्क करने और पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें