फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सांवरा हत्याकांड मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, एसपी से मिला पीड़ित परिवार

विज्ञापन
एसपी से मिलने पहुंचे पीड़ित परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
सिरसा। गांव रूपावास के सांवरा हत्याकांड मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल गांव के ही आरोपी बलवंत सिंह उर्फ बल्ला को गिरफ्तार किया है। बलवंत सिंह मुख्य आरोपी रोहताश का चचेरा भाई है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मंगलवार दोपहर सांवरा के परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक सांवरा के पिता रामेश्वर ने पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता कहा कि जमाल चौकी में दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था। चौकी में पंचायत के दौरान जमाल चौकी में तैनात एएसआई राजेश ने कहा था कि आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है, लेकिन पुलिस ने अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं किया।
रामेश्वर ने एसपी से कहा कि जब आरोपी उनके बेटे सांवरा को उठाकर ले गए तो वह सरपंच के घर गया, लेकिन वह नहीं मिला। आज उनके बेटे की हत्या हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों की ओर से परिवार को लगातार धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि 30 मई की रात को पड़ोसियों ने पीट-पीटकर सांवरा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। सांवरा के चाचा के लड़के ने गांव की ही लड़की को भगाकर शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें