फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मैराथन की तैयारियों के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
डबवाली। एसडीएम अर्पित संगल अ​​धिकारियों के साथ बैठक करते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
डबवाली। नशे के खिलाफ आमजन में जागरूकता के लिए डबवाली में 24 अगस्त को यूथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एसडीएम अर्पित संगल ने मंगलवार को यूथ मैराथन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में मैराथन के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि यूथ मैराथन के आयोजन में व्यवस्था व प्रबंध के लिए विभागों की अलग-अलग जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कहीं पर प्रतिभागियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं व सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि मैराथन के लिए निशुल्क पंजीकरण जारी है, इच्छुक प्रतिभागी rundabwali.com पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक कपिल अहलावत, तहसीलदार सुनील कुमार, बीईओ लक्ष्मण दास सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देगी यूथ मैराथन : एसडीएम
बैठक के उपरांत एसडीएम ने पत्रकारवार्ता में आयोजन की तैयारियों संबंधी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूथ मैराथन नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देगी। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में नागरिक बढ़चढ़कर इस मैराथन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यूथ मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों को छह लाख रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा यूथ मैराथन के प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि यूथ मैराथन के प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके सभी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। रूट पर जगह-जगह पेयजल, रिफ्रेशमेंट व मेडिकल सुविधा रहेगी।
विज्ञापन


ऐसे करें ऑनलाइन निशुल्क पंजीकरण

यूथ मैराथन में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी वेबसाइट https://rundabwali.com/register/ पर जाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा दौड़ श्रेणी 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, या 21.1 किलोमीटर (हाफ मैराथन) का चयन करना होगा। इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, आयु वर्ग और पता दर्ज कर फॉर्म जमा करें। यूथ मैराथन तीन दूरी श्रेणियों 5 किमी, 10 किमी और 21.1 किमी में होगी। प्रतिभागी ओवरऑल कैटेगरी के अलावा अंडर 18, 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में हिस्सा ले सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी में पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें