फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Fri, 30 Oct 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मोरीवाला के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार हरबंस लाल की जान चली गई। पुलिस ने मृतक के बेटे हितेश अरोड़ा की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हितेश अरोड़ा ने बताया कि 28 अक्तूबर की दोपहर उनके पिता हरबंस लाल स्कूटी से ओएचएम मोरीवाला की तरफ जा रहे थे। महिंद्रा एजेंसी के सामने पीछे से आ रही कार ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से हरबंस लाल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि डिंग थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें