फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल टीचर पर लाठियों से हमला

Fri, 28 Apr 2017 12:01 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक अध्यापिका पर लाठियों से हमला हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की  सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  अस्पताल में  उपचाराधीन मधुबाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बरनाला रोड स्थित न्यू सतलुज स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत हूं। न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में उसका घर है। मधुबाला  का कहना है कि बुधवार शाम करीब साढे़ पांच बजे उसकी बेटी काजोल बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी कि पड़ोसियों का कुत्ता गेट पर शौच करने लगा। उसकी बेटी ने कुत्ते को भगाया  तो कुत्ते का मालिक अनमोल ने काजोल को बाल से पकड़ा और मारपीट करने लगा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर टीचर मधुबाला उसे छुड़वाने आई तो  अनमोल ने लाठी से  उसपर हमला कर दिया। लाठी से ताबड़ तोड़ हमले से मधुबाला व उसकी बेटी काजोल बुरी तरह घायल हो गई। पड़ोसी की महिलाओं ने दोनों को संभाला। हमलावर अनमोल ने जाते  समय जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी  रन सिंह का कहना है कि घायल टीचर मधुबाला के बयानों पर आरोपी हमलावर अनमोल पर जबरन घर में घुसने, हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया  है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें