फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल में खामी व नियमों में बदलाव के चलते 9वीं व 12वीं कक्षा के 3650 विद्यार्थियों की अटकी स्कॉलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई तो प्रभावित हुई ही है साथ ही विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप भी नहीं दी गई है। निदेशालय द्वारा नियमों में बदलाव व पोर्टल में खामियों के चलते 9वीं से 12वीं कक्षा के सत्र 2020-21 व 2021-22 की स्कॉलरशिप भी अधर में अटकी पड़ी है। वहीं सत्र 2020-21 के करीब 3 हजार 650 विद्यार्थियों स्कॉलरशिप के इंतजार में दो साल पूरे होने को हैं।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा निदेशालय द्वारा स्कॉलरशिप दी जाती है। प्रति माह मिलने वाली इन स्कॉलरशिप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे अपनी पढ़ाई व जरूरत के अनुसार खर्च करते हैं। यह स्कॉलरशिप प्रतिमाह की एक साथ जारी होती है। स्कॉलरशिप को जारी करने को लेकर विभाग ने नियमों में बदलाव किए थे। जिनके साथ डाटा को पोर्टल पर अपडेट करना था। लेकिन नियमों में बदलाव से विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप समय रहते जारी नहीं हुई। निदेशालय के पास अभी तक सत्र 2021-22 में कितने विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप जारी करनी है इसका डाटा तक नहीं है क्योकि पोर्टल में खामियों के चलते डाटा अभी खंड स्तर पर ही अटका पड़ा है।
बता दें कि सत्र 2020-21 में राजकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा के अनुसूचित जाति के 2250, बीसी-ए के 1050 व बीपीएल के 350 विद्यार्थी को वन टाइम व प्रतिमाह मिलने वाली स्कॉलरशिप का डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

डाटा फॉरवर्डिंग में आ रही है समस्या
स्कॉलरशिप लेने के लिए विद्यार्थियों का डाटा पहले स्कूल स्तर पर पोर्टल पर अपलोड करना था। जिससे ब्लॉक स्तर से एक साथ जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजना था। लेकिन शिक्षा निदेशालय के पोर्टल में खामियों के चलते डाटा जिला स्तर पर नहीं फॉरवर्ड हो रहा। जिसके कारण विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप बीच में ही रुकी पड़ी है।
चार तरह की स्कॉलरशिप मिलती है
राजकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को चार अलग-अलग स्कॉलरशिप दी जाती है। अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को वन टाइम स्कॉलरशिप में 1450 रुपये आते है साथ ही मासिक स्कॉलरशिप में लड़कों को 250 रुपये व लड़कियों को 400 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। अगर अनुसूचित जाति का विद्यार्थी के पास 11वीं व 12वीं में साइंस है तो लड़को को 400 व लड़कियों को 600 प्रतिमाह मिलते है। वहीं बीसी-ए व बीपीएल परिवारों से जुड़े लड़कों को 150 व लड़कियों के 300 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। अगर 11वीं और 12वीं में साइंस में तो लड़कों को 300 व लड़कियों को 600 प्रतिमाह मिलता है।
विज्ञापन

स्कॉलरशिप जारी करने की सारी प्रक्रिया निदेशालय के द्वारा ही की जाती है। पोर्टल में खामियों के चलते सत्र 2021-22 का डाटा ट्रांसफर नहीं हो रहा।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें