फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवरा हत्याकांड : तीन और आरोपी गिरफ्तार, लड़की को भगा ले जाने में मदद का था शक

विज्ञापन
सांवरा हत्याकांड मामले में पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी। 
विज्ञापन
सिरसा। गांव रूपावास में हुए सांवरा हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राजपाल, गोविंद व ओमप्रकाश निवासी गांव रूपावास को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। चोपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने 30 मई को आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि गांव रूपावास निवासी 25 वर्षीय ईश्वर पुत्र साधूराम करीब डेढ़ माह पहले गांव की एक लड़की को भगाकर ले गया था। जिस लड़की को वह भगाकर ले गया था, उसका घर उसके चचेरे भाई सांवरा के घर के सामने है। लड़की के पिता रोहताश व अन्य को शक था कि उनकी बेटी को भगाकर ले जाने में सांवरा ने भी साथ दिया है। इस कारण दोनों परिवारों में रंजिश हो गई। गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत में सांवरा व ईश्वर के परिवार को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया। 25 अप्रैल को दोनों परिवार गांव छोड़कर चले गए।



चारपाई पर बांधकर लाठी-डंडों से पीट पीटकर मार डाला था

29 मई को इस मामले में जमाल चौकी में फिर पंचायत हुई। सांवरा के पिता रामेश्वर का कहना था कि पंचायत में सरपंच उदयपाल ने उन्हें कहा कि अब कोई डरने की जरूरत नहीं। आप लोग वापस अपने घर में जाकर रह सकते हो। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे सांवरा अपने पिता रामेश्वर व भाभी ममता के साथ गांव पहुंचा, लेकिन घर के पास ही पड़ोसी रोहताश व उसके रिश्तेदारों ने रास्ता रोक लिया। रोहताश व उसके रिश्तेदार सांवरा से मारपीट करने लगे और उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गए। इसके बाद सांवरा को चारपाई पर रस्सी से बांध दिया और लाठी व डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता रामेश्वर के बयान पर लड़की के पिता रोहताश सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें