फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: हॉकी खिलाड़ी सविता के पिता बोले- अच्छी लय के साथ खेली टीम, खेल में हार-जीत होती रहती है

Wed, 11 Aug 2021 12:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सविता के पिता महेंद्र ने कहा टीम अच्छा खेली इसके लिए बधाई की पात्र है। वहीं विपक्षी टीम भी अच्छी खेली, वह भी बधाई की पात्र है।
विज्ञापन
सविता पूनिया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक में जाने में बाद टीम अच्छी लय के साथ खेली है। हार जीत तो खेल का हिस्सा है। किसी टीम को हार मिलती है तो किसी टीम को जीत। अच्छा खेलने के बाद भी निराशा हाथ लगी है। दूसरे टूर्नामेंट में टीम हार को जीत में जरूर बदलेगी। यह कहना है हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया के पिता महेंद्र का।

विज्ञापन


बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम का कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन की टीम के साथ मुकाबला हुआ था। ब्रिटेन की टीम ने इंडिया को 4-3 से हरा दिया है। दोनों टीमों में मुकाबला शुरू होने के बाद लोग पल पल मैच की एक दूसरे से जानकारी लेते नजर आए। वहीं गांव जोधकां में भी सविता के परिवार के सदस्य भी मुकाबला देख रहे थे।

मैच के शुरूआती दौर में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन अंतिम दौर तक ब्रिटेन ने एक गोल की बढ़त लेकर जीत निश्चित कर ली। सविता के पिता महेंद्र ने कहा टीम अच्छा खेली इसके लिए बधाई की पात्र है। वहीं विपक्षी टीम भी अच्छी खेली, वह भी बधाई की पात्र है।
विज्ञापन


आशा-निराशा बनी रहती है मैच के हार और जीत परिणाम आने होते है। हमारी टीम को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यहीं पर पड़ाव खत्म नहीं होता। टीम दूसरे टूर्नामेंट में हार को जीत में बदलेगी।

ओलंपिक में जाने के बाद टीम ने अच्छी लय पकड़ी और पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल खेलना टीम के लिए काफी खुशी की बात है। आगे के मैचों के लिए टीम में जो भी कमी है उसे दूर करना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें