Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज सिरसा पहुंचा। युवा मतदाताओं ने शिक्षा और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि वोट जब मिलेगा जब रोजगार और शिक्षा की गांरटी होगी।
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिरसा लोकसभा क्षेत्र के युवा मतदाताओं से विकास, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय मुद्दों पर बात की गई। बता दें कि सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा ने अशोक तंवर और कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को चुनावी मैदान में उतरा है। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला माना जाना रहा है।
विज्ञापन
युवा मतदाताओं ने सरकार से बेहतर शिक्षा और रोजगार की मांग की। इस दौरान एक मतदाता बोला कि सिरसा में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात हुई। लेकिन दो बार उद्घाटन हो चुका है। लेकिन हमें नहीं पता वो कॉलेज कहां खुला हुआ है। युवा बोले कि इस सरकार में योजनाएं कागजों में होती है। धरातल पर कुछ नहीं दिखाई देता।