फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अग्रसेन कॉलोनी वेलफेयर साेसायटी के प्रधान बनाए गए सतपाल पारीक

Mon, 02 Feb 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा।अग्रसेन कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी के गठन के दौरान मौजूद सदस्य। सोसायटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अग्रसेन कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में रविवार को अग्रसेन कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नलिनानंद महाराज के साधकों द्वारा अमृतवाणी के पाठ से हुई। लखदातार सेवा मंडल सिरसा की ओर से श्याम बाबा भजन संध्या आयोजित हुई।
कार्यक्रम में नगर पार्षद मोनिका सर्राफ, हेमकांत शर्मा, रणधीर शर्मा सहित संदीप मेहता, सतपाल शर्मा, ऋषभ गाबा और मंजीत सिंह दलीप टेंट हाउस को सम्मानित किया गया। राजेंद्र गनेरीवाला का स्वागत किया गया। हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप ने सोसायटी के उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके शर्मा की उपस्थिति में सोसायटी की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में श्याम सुंदर गुप्ता, कुलदीप मित्तल, ओम प्रकाश मेहता, सुशील रोहतकी और सुरेश गोयल को संरक्षक नियुक्त किया गया। सतपाल पारीक को प्रधान, आरके शर्मा को कार्यकारी प्रधान, कृष्ण गुप्ता को वरिष्ठ उप प्रधान, जय प्रकाश को उप प्रधान, राजेश खत्री को सचिव, साकेत गोयल को सह सचिव, अमित गोयल को कैशियर, सुमित अरोड़ा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। राम किशन को प्रचार मंत्री, संसार भूषण दिवाकर को मीडिया प्रभारी तथा राजेश मोंगा को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें