फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने सांसद दुग्गल के आवास के समक्ष किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jun 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। ई-टेंडरिंग के विरोध में मंगलवार को 41 डिग्री की तापमान में सरपंचों ने सेक्टर-20 में स्थित सांसद सुनीता दुग्गल के आवास के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। पुलिस ने पहले ही तैयारी करते हुए सांसद आवास से कुछ दूरी पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया। ऐसे में सरपंचों ने यहां पर करीब एक घंटे तक रोष प्रदर्शन किया और बाद में कार्यक्रम का हवाला देकर सांसद का पुतला फूंक कर वहां से लौट गए।

मंगलवार को जिलेभर के सरपंच शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्र हुए। सभी सरपंच एकत्र होकर सेक्टर-20 स्थित सांसद सुनीता दुग्गल के आवास के समक्ष पहुंचे और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। पुलिस की ओर से यहां पर पहले ही सभी रास्तों पर बैरिकेड लगाकर जवानों को तैनात कर दिया गया। सरपंचों के पहुंचने के बाद अधिकारियों ने महिला पुलिस को बैरिकेड के आगे खड़ा कर दिया। इसके चलते सरपंचों ने बैरिकेड के पास खड़े होकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व सरपंच एसोसिएशन हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने किया। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष रणबीर समैन व जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जसकरण सिंह कंग भी मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल से भी सरपंच एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला था। तब सांसद ने जल्द से जल्द प्रतिनिधिमंडल को सीएम से वार्ता का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उन्हें सीएम से वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया। बैनीवाल ने कहा कि सरकार को ये लगा था कि लठतंत्र व तानाशाही तरीके से सरपंचों की आवाज को दबा देंगे, लेकिन उन्हें इस बात का इल्म नहीं कि ये गांव की सरकार अपनी पर आ गई तो सरकार को उखड़ते देर नहीं लगेगी। प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे तक यहां पर नारेबाजी की और बाद में सांसद सुनीता दुग्गल के पुतले को फूंक कर लौट गए।

तेज धूप में पसीने से तरबतर नजर आए सरपंच व पुलिस कर्मी : मंगलवार को सुबह से ही तापमान अधिक होने के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय प्रदर्शन किए जाने के कारण यहां सरपंचों और पुलिस कर्मचारियों के भी पसीने निकल गए।

बिना अनुमति गांवों में घुसे तो हानि होने पर उनकी नहीं होगी जिम्मेदारी

संतोष बैनीवाल ने कहा कि जो लाठियां व डंडे इस सरकार ने हम पर बरसाए हैं, वहीं लाठियां व डंडे 2024 में इनके लिए भी तैयार हैं, क्योंकि जनता को सरकार की शातिराना चालें भली भांति समझ आ चुकी है। उन्होंने कहा कि गांवों में भाजपा और जजपा नेताओं के घुसने पर चेतावनी बैनर लगाए गए है। अगर वह बिना अनुमति गांव में अपने समर्थकों से मिलने व चाय पर जाते हैं तो उनके नुकसान की जिम्मेदारी उनके खुद की होगी। इस अवसर पर कागदाना के सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बैनीवाल, ढांड के सरपंच चंद्रमोहन पोटलिया, माखोसरानी गांव के सरपंच सुभाष उपस्थित रहे।
विज्ञापन



मैं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में गई हुई थी, न कि फरार थी। प्रदर्शनकारियों में सरपंच एसोसिएशन का कोई भी सदस्य नहीं था, केवल एक महिला ही प्रदर्शन करने के लिए आई थी। वह भी विरोधी पार्टी की सदस्य है। सभी सरपंच हमारे साथ है और कार्यक्रम में शामिल भी हुए थे। एक दो सरपंच ही विरोध कर रहे हैं जोकि दूसरी पार्टियों से मिली हुए हैं। - सुनीता दुग्गल, सांसद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें