फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दौड़, लंबी कूद और शॉट पुट प्रतियोगिता करवाई

विज्ञापन
कालांवाली।विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए आयोजक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कालांवाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देसूमलकाना में मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी कनकबाल के सहयोग से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और शॉट पुट आदि प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ रिफाइनरी के अधिकारी सीनियर एग्जीक्यूटिव आदित्य मेनिन, विद्यालय के प्राचार्य देविंदर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि कुलवंत सिंह, एसएमसी प्रधान जगतार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विशेषतौर पर शिरकत की। इसके साथ ही गुरदेव सिंह की टीम के द्वारा गतका कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए डीपीआई रवि दास व डीपीआई गुरमुख सिंह चकेरियां ने सहयोग किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार व रिफाइनरी प्रबंधन की सराहना की गई। इस मौके पर जसवीर सिंह, हरगोविंद सिंह, हरमेल सिंह, छोटू राम, गुरदीप सिंह, गुरचरण कौर, प्रकाश कौर, कृष्ण कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें