फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाजारों के पास वाले क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बदहाल

Sun, 19 Apr 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर की अग्रसेन कॉलोनी में फैली गंदगी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
-पूर्व पार्षद ने मुख्यमंत्री और निकाय मंत्री को भेजी शिकायत
विज्ञापन

फोटो-9 ,10
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की सफाई व्यवस्था के बदतर हालात से आमजन परेशान हैं। स्वच्छता को लेकर व्हाट्सएप नंबर जारी करने के बाद भी सफाई हालात नहीं सुधर रहे हैं। इस कारण आमजन व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी कड़ी में अब पूर्व पार्षद ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को पत्र लिखकर एजेंसी व अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। एक साल में करोड़ों रुपये सफाई एजेंसी को दिए जा रहे हैं। उसके बाद भी बाजारों से लेकर शहर के अन्य क्षेत्र में सफाई के बुरे हालात हैं।
विज्ञापन

इतना नहीं, कॉलोनियों में भी नियमित रूप से सफाई कर्मचारी गलियों की सफाई नहीं करते हैं। सप्ताह में एक या दो बार कॉलोनियों में डोर-टू-डोर सफाई होती हैं। उसके अलावा कोई कदम नहीं उठाया जाता है।
नगर परिषद में दो एसआई होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग शून्य है। महज खानापूर्ति की जाती है। जुर्माने के तौर पर एक से दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है जब शिकायतें अधिकारियों को प्राप्त होती है।

सफाई के बुरे हालात
वार्ड नंबर-19 की पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने बताया कि वार्ड 20 और 21 में सफाई के बुरे हालात हैं। व्हाट्सएप नंबर और अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसलिए मजबूरन अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल सहित सभी आलाधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा है ताकि सफाई का कार्य नियमित रूप से हो सके। पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने बताया कि निजी एजेंसी द्वारा एक ही समय ठीक से सफाई नहीं करवाई जा रही है। इससे दोनों वार्डों में कूड़ा और कचरा बिखरा हुआ है। इसका जीपीएस फोटो मुख्यमंत्री सहित अन्य संबंधित को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सफाई को लेकर एजेंसी के लापरवाही बरतने के पीछे सफाई शाखा के अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली जिम्मेदार है। एसआई स्तर के अधिकारी कार्यालय से बाहर नहीं निकलते है। इस कारण कोई मॉनिटरिंग नहीं होती है। यही कारण है कार्यालय के आसपास के बाजारों रानियां, नोहरिया, चांदनी चौंक व सूरतगढि़या बाजार आदि क्षेत्र में बुरे हालात हैं।
विज्ञापन

कोटस
सफाई व्यवस्था में कोई दिक्कत है तो जांच करवाई जाएगी। एजेंसी की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। सफाई को लेकर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें