फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए विभाग ने नौ ओवरलोड गाड़ियों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए आरटीओ विभाग ने कमर कस ली है। वीरवार की रात को विभाग ने नौ भारी वाहनों का पांच लाख 80 हजार 700 रुपये के चालान काटे। सिरसा शहर में पिछले कुछ समय से भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। कुछ वाहन चालक तो क्षमता से अधिक सामान लादकर चल रहे हैं जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि हादसों का कारण भी बनते हैं। कई बार भारी वाहनों के कारण सड़क हादसे हो जाते हैं। इसलिए सिरसा में आरटीए विभाग की ओर से भारी वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। जिस दौरान टीम ने शहर के बाहर से शहर में आ रहे छह भारी ट्रकों के चालान कर उन्हें बस अड्डे में भेज दिया। इनमें अधिकांश ट्रक शामिल हैं, जिनमें क्षमता से अधिक भार लदा हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

चोपटा में काटे तीन चालान
आरटीए विभाग की टीम शहर से चालान काटने के बाद चोपटा में पहुंची और वहां राजस्थान की ओर से आ रहे ओवरलोड ट्रकों के चालान काटने शुरू कर दिए। इस दौरान टीम ने करीब तीन ट्रकों के चालान काट दिए जो नियम से ज्यादा सामान से भरे हुए थे। विभाग ने ट्रकों के चालान काट उन्हें बस अड्डे में खड़ा करवा दिया। वीरवार सुबह से लेकर रात तक विभाग की टीम ने करीब पांच लाख 80 हजार 700 रुपये के चालान काट दिए। वहीं विभाग द्वारा यह अभियान निरंतर चलेगा।
विज्ञापन

कोट
वीरवार सुबह से लेकर रात तक नौ चालान काटे गए हैं। जो करीब पांच लाख 80 हजार 700 रुपये के हुए। विभाग द्वारा चालान काटने का अभियान निरंतर जारी है।
-नरेंद्र राठी, सहायक सचिव, आरटीए विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें