फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग व खाद्य औषधि विभाग की टीम ने भरे सैंपल

विज्ञापन
CM flying team gate sample in oil factory - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग एवं खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर एक संयुक्त टीम ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में डबवाली में छापेमारी की। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मलोट रोड, आरओबी के समीप स्थित पार्षद सुरिंद्र छिंदा वाली गली में मैं. रवि कुमार किशोरी लाल की सरसों तेल की फैक्टरी में छापामारी करते हुए सरसों तेल, सोयाबीन ऑयल व एडीबल ऑयल के सैंपल भरे।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि उक्त सरसों तेल की फैक्टरी सेे उन्होंने सरसों तेल शिव भोले ब्रांड के दो, सोयाबीन ऑयल व एडीबल ऑयल का एक-एक सैंपल भरा है। उन्होंने बताया कि इन सभी सैंपलों को फूड लैबोरेटरी करनाल में भेजा जाएगा और सैंपलिंग की लैब रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां पर अन्य ब्रांड के कुछ रैपर भी मिले हैं, इनमें से कोई भी ब्रांड रजिस्टर्ड नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई शहर थाना पुलिस को सौंप दी जाएगी। उक्त दोनों टीमों में बीईओ रोहताश व विक्रम कुमार सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें