फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाईपास पुल के पास कार से 2.19 लाख रुपये बरामद, पुलिस ने किए जब्त

Tue, 17 Sep 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरेकां की ओर से आ रहा था कार सवार, पूछताछ में नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए पुलिस ने बरनाला रोड पर स्थित बाईपास पुल के पास कार से 2.19 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने जब कार चालक से नकदी के बारे में पूछताछ की तो वह कोई सबूत पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने नकदी को जब्त करके ट्रेजरी में जमा करवा दिया है। आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गई है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि शहर के बरनाला रोड स्थित बाईपास पुल के नीचे सीआईए टीम वाहनों को चेक कर रही थी। इस दौरान खैरेकां की ओर से एक कार आई। पुलिस कार रुकवाई चालक से पूछताछ की। कार सवार युवक की पहचान अंकुर निवासी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जब शक के आधार पर पुलिस ने उक्त कार सवार की तलाशी ली तो उसमें 2 लाख 19 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। नकद राशि के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस हाई अलर्ट पर
उक्त राशि को चुनाव आचार संहिता के चलते जब्त कर संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पांच अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है। राजस्थान व पंजाब सीमा पर स्थापित पुलिस नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की चेकिंग करने तथा संदिग्ध लोगों पर निगाह करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस द्वारा करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ, शराब तथा अवैध हथियार बरामद किया जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें