फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लंबित भत्तों के लिए रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 May 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थान प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 14

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। साझा मोर्चा हरियाणा रोडवेज के आह्वान पर सिरसा डिपो में शनिवार सुबह 9 बजे से 3 बजे तक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारी नेता हेमंत पारीक ने कहा कि डिपो प्रशासन की ओर से रोडवेज कर्मचारियों को रात्रि भत्ता, अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता, मेडिकल बिल व शिक्षा भत्ता समय पर नहीं दिया जा रहा है। सिरसा डिपो के कर्मचारियों का 2024 का नाइट भत्ता बकाया पड़ा है। ओवरटाइम 8-9 महीनों का बकाया पड़ा है। मेडिकल बिल, एलटीसी, एजूकेशन एलायंस आदि देय भत्ते कर्मचारियों को समय पर नहीं दिए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। अपने मेहनताने के लिए कर्मचारी आज संघर्षरत हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सिरसा डिपो ट्रैफिक मैनेजर सुधीर और संस्थान प्रबंधक रत्न लाल को संयुक्त रूप से सौंपा। दोनों अधिकारियों ने जल्द ही कर्मचारियों की मांगों का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। साझा मोर्चा सिरसा ने डिपो प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 14 जून को एक गेट मीटिंग करके आगामी आंदोलन का कार्यक्रम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन 1004 के प्रधान, रिछपाल सिंह संधू, उप प्रधान आत्मा राम बेनीवाल, राज्य कमेटी सदस्य लादू राम लूना, शिव राज बराड़, सुरेंद्र रानियां, सचिव सुरेंद्र बैरागी, संयुक्त कर्मचारी संघ से महासचिव चमन स्वामी, वरिष्ठ उप प्रधान कुलदीप पावड़ा, प्रधान सतवीर कड़वासरा आदि रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें