फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 05 Jan 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की नई परिवहन नीति और निजीकरण के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


अब रोडवेज कर्मचारी इसके खिलाफ आमजनों को भी  भागीदार बनाने में जुट गए हैं। सर्वकर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की ओर से रोडवेज परिसर के मुख्य गेट पर हस्ताक्षर  अभियान चलाया गया।

इस अभियान में आम जनों को सहयोग देने के लिए कहा गया। हालांकि इसको सफल बनाने के लिए रोडवेज कर्मचारी पिछले कई दिनों से जुटे  हुए थे।

सोमवार को यूनियन की बैठक डिपो प्रधान मदन लाल खोथ की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय में हुई थी। मंच संचालन डिपो सचिव सुरजीत अरोड़ा ने किया।

मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू करने से पहले डिपो प्रधान ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान सात जनवरी तक प्रात: नौ बजे से सायं पांच बजे  तक हरियाणा सरकार की नई परिवहन नीति व कर्मचारी विरोधी नीति के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में सभी कर्मचारियों व प्रदेशवासियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने सिरसा डिपो के कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों पर चिंता जाहिर करते हुए डिपो महाप्रबंधक से अपील की कि कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों का तुरंत समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान के दौरान कई लोगों ने यूनियन के समर्थन में हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि सरकार विभाग का निजीकरण करनाचाहती है जिसे किसी भीसूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें