फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोडवेज को नहीं मिला महाप्रबंधक, बसों के संचालन, वेतन सहित बिलों का काम अटका

Thu, 06 Apr 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रोडवेज महाप्रबंधक की सेवानिवृत्ति के बाद अब सिरसा को नया महाप्रबंधक नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारियों की सैलरी, बिल और बसों के संचालन को लेकर कई तरह के काम अटके हुए हैं। सरकार ने अब 60 वर्षीय बुजुर्ग को भी 50 फीसदी किराए की छूट दी है। इसकी गाइडलाइन की परिचालकों को जानकारी तक नहीं है। इसके चलते परिचालक भी असमंजस में फंसे हुए हैं।
सिरसा डिपो में एक माह पहले रोडवेज को 19 नई मिनी बसें मिली थीं, लेकिन अभी तक इनके संचालन को लेकर कोई भी रूट व गाइडलाइन जारी नहीं हो पाई है। वहीं, परिचालकों की कमी के चलते पांच गुलाबी सहित कुल 17 बसों के पहिए थम गए हैं। ये बसें वर्कशाप में धूल फांक रही है। वहीं, सिरसा डिपो की बसों में हर रोज पर्ची और रसीद के अनुसार निजी पेट्रोप पंपों से तेल डलवाया जाता है। कर्मचारियों की सैलरी, डीजल, वर्कशाप के उपकरण सहित अन्य सामान की खरीदारी करने के लिए बिलों पर महाप्रबंधक के हस्ताक्षर होते हैं। बीते छह दिनों से रोडवेज महाप्रबंधक का पद खाली है। ऐसे में सभी प्रकार के बिल अटके हुए हैं।
विज्ञापन


बसों की कमी से परेशानी विद्यार्थी प्रदर्शन करने को मजबूर
सिरसा डिपो में बीते माह 19 नई मिनी बसें पहुंची थीं। इन बसों का संचालन छात्राओं के लिए किया जाना है। परिचालक न होने के कारण पांच गुलाबी सहित नई बसें वर्कशाप में धूल फांक रही है। इसके कारण छात्राएं व यात्री निजी व सरकारी बसों में लटक कर सफर करते हुए नजर आ रही है। बसों की कमी को लेकर कई बार विद्यार्थी रोष प्रदर्शन कर चुके हैं। बुधवार को गोरीवाला में विद्यार्थियों ने स्टेट हाईवे नंबर 32 पर जाम लगा दिया था। इस दौरान छात्राओं ने बस के आगे दरी बिछाकर चार घंटे तक धरना दिया। इससे पहले 29 मार्च को गांव भंगू में बसों की कमी से परेशान छात्राओं ने रोडवेज बस को रोक उसके आगे धरना दिया था।
विज्ञापन


सिरसा डिपो का कार्यभार मुख्यालय ने अभी किसी भी महाप्रबंधक को नहीं दिया है। पहले दो तारीख तक वेतन जारी हो जाता था, लेकिन अब तक डिपो के 800 कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं हो पाया है। निजी पेट्रोल पंपों से तेल डलवाया जाता है। इनके छह दिनों के अभी तक बिल भी पास नहीं हो पाए हैं। इसके चलते निजी पेट्रोल पंप तेल देने की प्रक्रिया भी बंद की जा सकती है। इसका रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ेगा। रोडवेज के कई अन्य काम भी अब लेट हो रहे हैं। बसों का संचालन न होने के कारण स्थिति खराब हो रही है। - चमनलाल स्वामी, सांझा मोर्चा, सिरसा डिपो
वर्जन
डिपो में रोडवेज महाप्रबंधक का कार्य अभी किसी को भी नहीं सौंपा गया है। सभी प्रकार के कार्यालय सामान्य चल रहे हैं। - राकेश कुमार, स्टेनो, सिरसा डिपो ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें