फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोडवेज बस-कार की टक्कर आधे घंटे तक किया हंगामा

Fri, 03 Jul 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजस्थान के रावतसर बस स्टैंड पर सिरसा रोडवेज की बस और एक कार की टक्कर के बाद हंगामा हो गया। कार सवार युवकों ने बस को बीच रास्ते में रोककर सड़क जाम कर दी। इसके साथ ही ड्राइवर-कंडक्टर से करीब आधे घंटे तक बहस की। इस दौरान बस में सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आया है।
सिरसा रोडवेज की बस बस स्टैंड पर निर्धारित बूथ पर लगाई जा रही थी। इसी दौरान एक कार बस के पीछे से निकलने का प्रयास करने लगी और बस से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि इसके बाद कार सवार युवकों ने बस का पीछा कर उसे बस स्टैंड से बाहर मुख्य मार्ग पर रुकवा लिया और अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

युवकों ने क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत के लिए रोडवेज कर्मचारियों से पैसे की मांग की। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने चालक को बस से नीचे उतारने की भी कोशिश की। इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और दोनों पक्षों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया। पुलिस ने कार सवारों से कहा कि यदि शिकायत है तो थाने में दें। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बस को रवाना किया गया।
रोडवेज यूनियन के जिला प्रधान पृथ्वी सिंह का कहना है कि बस स्टैंड के अंदर कार ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद युवक कार लेकर अंदर पहुंचे और बस के पीछे से निकालने का प्रयास किया जिससे हादसा हुआ। उन्होंने चालक की गलती से इन्कार करते हुए कहा कि मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिरसा डिपो के रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा का कहना है कि कर्मचारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। चालक या परिचालक की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें