फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिना पेड़ हटाए ही शुरू कर दिया सड़क का निर्माण कार्य, लोगों ने किया विरोध

Mon, 18 Nov 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रूपाणा बिश्नोइयां और नहराना के बीच से गुजरने वाली सड़क के निर्माण के दौरान रास्ते में खड़े पेड़
विज्ञापन
चोपटा। क्षेत्र के गांव रूपाणा बिश्नोइयां और नहराना के बीच सड़क बनाई जा रही है लेकिन इस सड़क के बीच खड़े पेड़ों को हटाया नहीं गया है। इसके बावजूद ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लोगों ने इस पर विरोध जताकर प्रशासन से काम रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश कुमार, पुनीत कुमार, सुनील, रतनलाल, कपिल, विजेंद्र, साधुराम, बलबीर ने बताया कि पिछले कई दिनों से रूपाणा बिश्नोइयां और नहराना के बीच गुजरने वाली सड़क को पक्का कराया जा रहा है लेकिन इस रास्ते में आने वाले पेड़ों को नहीं हटाया गया है। ठेकेदार पेड़ों के किनारे ही सड़क का निर्माण करवा रहा है। ऐसी स्थिति में सड़क बनने पर स्कूल बस समेत अन्य वाहनों से हादसे का खतरा बढ़ जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की। तब अधिकारियों ने बताया कि यह पक्की सड़क मार्केट कमेटी की ओर से बनाई जा रही है। मार्केट कमेटी ने वन विभाग को पत्र भेजकर पेड़ हटाने के लिए कहा है लेकिन विभाग से पेड़ हटाने की अनुमति नहीं मिल सकी है। इसलिए ग्रामीणों ने प्रशासन से पेड़ कटने तक सड़क निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। इस दौरान वहां हादसा होने पर ग्रामीण अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें