फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रितु ने 100 और 200 मीटर में जीता स्वर्ण, बनीं बेस्ट एथलीट

Thu, 01 Oct 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में एथलेटिक मीट के दौरान भागने से पहले लाइन-अप हुई ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फोटो - 04, 05, 06
विज्ञापन

- 100, 200 और 400 मीटर में रफ्तार का रोमांच, फील्ड स्पर्धाओं में भी छात्राओं ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय की सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को ट्रैक पर रफ्तार और फील्ड में ताकत का जोरदार मुकाबला देखने को मिला। 100 और 200 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष की रितु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।
लगातार दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ रितु को प्रतियोगिता की बेस्ट एथलीट चुना गया। 100 मीटर में रितु ने बाजी मारी जबकि प्रियंका दूसरे और अनिता तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में भी रितु सबसे आगे रही। कोमल ने दूसरा और अनिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

400 मीटर में बीए प्रथम वर्ष की आशा ने दमदार दौड़ लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रियंका दूसरे और अनिता तीसरे स्थान पर रही। फील्ड स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर रही। शॉटपुट में शैली ने सबसे दूर गोला फेंकते हुए पहला स्थान हासिल किया।
निकीता दूसरे और रितु तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में पलक ने सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण जीता, जबकि मनीषा दूसरे और कोमल तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में रितु ने पहला, अनिता ने दूसरा और रेणु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
स्कीपिंग रेस में पलक प्रथम, जन्नवी द्वितीय और रोशनी तृतीय रही। लेमन रेस में प्रियंका ने बाजी मारी। आरती दूसरे और आरजू कौर तीसरे स्थान पर रही। थ्री-लेग रेस में जोड़ियों ने तालमेल और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रितु का प्रदर्शन सबसे प्रभावी रहा। स्प्रिंट की दोनों प्रमुख स्पर्धाओं में जीत के साथ उन्होंने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। पलक ने लंबी कूद और स्कीपिंग रेस में दोहरी सफलता हासिल की।

प्रतियोगिताओं के नतीजे इस प्रकार रहे :-
स्पर्धा प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मीटर रितु प्रियंका अनिता
200 मीटर रितु कोमल अनिता
400 मीटर आशा प्रियंका अनिता
शॉटपुट शैली निकीता रितु
लंबी कूद पलक मनीषा कोमल
ऊंची कूद रितु अनिता रेणु
स्कीपिंग रेस पलक जन्नवी रोशनी
लेमन रेस प्रियंका आरती आरजू कौर

खेलों के साथ कौशल विकास का संदेश
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के निदेशक देव कुमार शर्मा ने छात्राओं को खेलों के साथ कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने कहा कि खेल छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन

आयोजन में इनका रहा योगदान
खेलकूद समिति प्रभारी प्रो. सुनील कुमार, प्रो. सोनू, डॉ. कपिल कुमार सैनी, डॉ. सतपाल और प्रो. निर्मला सहित समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। निर्णायक मंडल ने विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। मैदान की तैयारियों में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. डॉ. राजेंद्र, डॉ. सादा सिंह और विद्यार्थियों ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें