फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राइस मिल का लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित, जांच कर डीसी को भेजी फाइल

विज्ञापन
सिरसा। धान से अटी सिरसा मंडी। संवाद - फोटो : मृतक बैनामा लेखक राजाराम बघेल का फाइल फोटो
विज्ञापन
रोड़ी। जिले की फग्गू मंडी में मंगलवार को किसानों और राइस मिल के कर्मचारी में हुए नमी के लिए हुए विवाद का असर बुधवार को देखने को मिला। नमी नापने में गड़बड़ी पाए जाने पर किसानों संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी शिकायत पर बुधवार को कालांवाली एसडीएम मोहित कुमार ने क्षेत्र की अनाज मंडियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान धान की नमी मापने में गड़बड़ी पाए जाने पर फग्गू में आरके राइस मिल का लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही जांच रिपोर्ट उपायुक्त सिरसा को भेजी गई है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। किसान नेता लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि मंगलवार को फग्गू अनाज मंडी में किसानों ने हरियाणा वेयरहाउस कर्मचारियों पर नमी मापने के नाम पर गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

झोरड़रोही के किसान संदीप सिंह अपनी धान की 6-7 ट्रॉली लेकर मंडी पहुंचे थे। मशीन की ओर से नमी 26.6 प्रतिशत बताई गई, जबकि डिजिटल मीटर से जांच में नमी मात्र 21 प्रतिशत पाई गई। इस अंतर पर किसान और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई। किसानों का आरोप है कि कुछ वेयरहाउस कर्मचारी, मार्केट कमेटी अधिकारी शेलर मलिक और खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि मिलीभगत कर किसानों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार है जिले में अब तक आवक

जिले की मंडियों में अब तक 50,046 किसानों के टोकन कटे हैं, इसमें 31,13,043 क्विंटल के करीब धान की आवक हुई है। इसमें से 29,21,067 क्विंटल के करीब धान की खरीद हुई है। वहीं सिरसा मंडी में बुधवार को 2,282 क्विंटल के करीब 1509 धान की खरीद हुई है। वहीं, सिरसा मंडी में 1509 धान की अब तक 1,01,879 क्विंटल के करीब आवक हुई है। वहीं, पीआर धान की अब तक 52,155 क्विंटल के करीब आवक हुई है इसमें से बुधवार को 4,166 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसी के चलते मंडी में उठान होने से सड़कों सहित धान की ट्राॅलियों व धान से मंडी अटी पड़ी है। हालांकि, इसके लिए मंडी में मार्केट कमेटी के कर्मचारी व आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य व्यवस्था बनाने में लगे हैं, लेकिन धान के पीक सीजन के चलते मंडी में दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है।

सभी अधिकारियों को उपायुक्त ने उतारा फील्ड में

धान की आवक पीक पर होने के कारण किसानों के साथ होने वाली गड़बड़ी पर उपायुक्त शांतनु शर्मा सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने डीएफएससी, हैफेड, सभी एसडीएम को फील्ड में उतार दिया है। सभी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए है और यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो वे कार्रवाई करेंगे। साथ ही रिपोर्ट बनाकर उन्हें सौंपेंगे। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।


धान की नमी मापने में गड़बड़ी पाए जाने पर बुधवार को निरीक्षण के दौरान गांव फग्गू में आरके राइस मिल का लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही जांच रिपोर्ट उपायुक्त सिरसा को भेजी गई है।
विज्ञापन


- मोहित कुमार, एसडीएम, कालांवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें