एसपी दीपक सहारन ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन सिरसा के सामुदायिक केंद्र में वीरवार को 13 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन रहे।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के समर्पण, त्याग और निष्ठा की सराहना की जिन्होंने अपने महत्वपूर्ण वर्ष विभाग को समर्पित कर समाज में सुरक्षा और विश्वास कायम किया। इस मौके पर एसपी दीपक सहारन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों में निरीक्षक प्रहलाद सिंह, उप निरीक्षक धर्मपाल, महिला उप निरीक्षक कुलवंत कौर, अजय कुमार, बलदेव राज, राजपाल, रोहताश, भोला सिंह, संत लाल, राजकुमार, कालू राम, हरवंश लाल व मुख्य सिपाही सुल्तान सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर डीएसपी संजीव बल्हारा, जिला कल्याण निरीक्षक सीमा सोढ़ी व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व परिवारजन उपस्थित रहे।