फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों व समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
सिरसा।जिला ​शिक्षा अ​धिकारी सुनीता साई  स्काउट मास्टर आनंद प्रकाश को सम्मानित करते हुए। विज्ञ​प
विज्ञापन
डबवाली। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को प्रधान सुखवंत चीमा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सुखवंत सिंह चीमा ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से संसद में पास किया गया नया वित्त विधेयक-2025 सेवानिवृत कर्मचारियों को वेतन संशोधन के लाभ से वंचित करता है। यह सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की तरह 65, 70, 75 वर्ष की आयु पार करने पर क्रमश: पेंशन में 10, 15, 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू करे।
पेंशन की आय को टैक्स मुक्त किया जाए। आज के जमाने में जैसे मेडिकल सुविधा बहुत महंगी हो गई है, इसलिए मेडिकल भत्ता 3000 रुपये किया जाए। सभी बीमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। गुरतेज सिंह पीजीटी ने कहा रिटायर्ड कर्मचारियों को रेलगाड़ियों में किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलती थी, जोकि बंद कर दी गई है, उसे दोबारा बहाल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि हरियाणा सरकार की ओर से रिटायर्ड कर्मचारियों की सुनवाई कर जल्द से जल्द उपरोक्त सभी मांगों को पूरा करना चाहिए। बैठक में गुरतेज सिंह, वेद प्रकाश, बलवंत सिंह ऑडिटर, श्रीराम, सुरजीत सिंह डबवाली, बृज लाल हेड मास्टर, अजमेर सिंह एचटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें