फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव शाहपुर बेगू का रवि बेस्ट रेडर और गुड़ियाखेड़ा का भव्य चुना गया बेस्ट कैचर

विज्ञापन
सिरसा। विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। संस्था।
विज्ञापन
सिरसा। गीता एजुकेशन सोसायटी द्वारा गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान में 32 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गीता स्कूल की टीम विजेता बनी। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़ियाखेड़ा की टीम उपविजेता रही। इस दौरान शाहपुर बेगू के रवि को बेस्ट रेडर और गुड़ियाखेड़ा के भव्य को बेस्ट कैचर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिसार, भिवानी, जींद और सिरसा जिले की 17 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश नारंग में शिरकत की। विजेता टीम को 7100 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 5100 रुपये का इनाम दिया गया।

युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास


मुख्य अतिथि यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि हरियाणा खेल के क्षेत्र में पूरे देश में अग्रणी है। राज्य सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में खेल भावना विकसित करती हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मदद करती हैं। प्राचार्य डॉ. जगदीश नारंग ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, आत्मविश्वास और मित्रता कौशल का विकास करना है, ताकि वे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन


सोसायटी की एमडी रमनदीप कौर ने विद्यालय की जीत पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। रोशन लाल चामल ने खिलाड़ियों से कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों में अनुशासन और खेल भावना बढ़ती है, जिससे वे मोबाइल से दूर रहते हैं और नशे की लत से बचते हैं। छगन सेठी ने युवाओं को खेलों में भाग लेने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस माैके पर सर्व विद्यालय संघ सिरसा के जिलाध्यक्ष बलदेव सहगल, जिला सचिव रोशन लाल चामल, छगन सेठी, राजकुमार अरोड़ा, रमेश भंभूर, डाॅ. अभी जेआर नारंग, पार्थ जेआर नारंग, दीपक, नरेश, कोच दीपक, रोहित, प्रदीप जोधकां माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें