फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नारद मोह और विष्णु अवतार के मंचन से रामलीला का आगाज

Sun, 11 Oct 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली में रामलीला में दशरथ के दरबार का मंचन करते  कलाकार। 
विज्ञापन
डबवाली। जय श्री राम नगर नाट्यशाला की रामलीला के प्रथम दिन शुक्रवार को नारद मोह और विष्णु अवतार के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय, आकर्षक मंच सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


मंचन की शुरुआत भगवान गणेश की झांकी और विधिवत पूजन से हुई। नाट्यशाला के प्रधान रामकुमार गर्ग ने पं. मुरारी लाल शर्मा की देखरेख में प्रवीण सोनी और रवि मोंगा के साथ पूजन संपन्न करवाया।

प्रसिद्ध रंगकर्मी संजीव शाद के निर्देशन में तैयार विशेष कोरियोग्राफी में कलाकारों ने धर्म ध्वजा लहराकर भक्ति का माहौल बनाया। इसके बाद नारद मोह और विष्णु अवतार की कथाओं का मंचन हुआ। भगवान विष्णु की भूमिका अंशुल ग्रोवर, नारद की जितेंद्र धमीजा और रावण की भूमिका हैप्पी धमीजा ने निभाई। इंद्र के किरदार में नितिश गोयल नजर आए।
विज्ञापन


चीफ डायरेक्टर नवनीत धमीजा टोनी और डायरेक्टर सोनू बब्बर ने बताया कि रामलीला के जरिए भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मंच संचालन आचार्य रमेश सचदेवा, रवि मोहन और गुरदीप कामरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें