फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रामेश्वरम् ट्रेन पहुंची डबवाली रेलवे स्टेशन, दो मिनट का हुआ ठहराव

Sat, 07 Oct 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
फूलमाला पहनाकर ट्रैन के ड्राइवर का स्वागत करते और आदित्य देवीलाल चौटाला व अन्य। संवाद
विज्ञापन
डबवाली।
विज्ञापन

फिरोजपुर कैंट से रामेश्वरम् जाने वाली ट्रेन डबवाली के आदर्श रेलवे स्टेशन शनिवार सुबह पहुंची। यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार सुबह 8:24 बजे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक चंद्र शेखर सहित भाजपा जिला अध्यक्ष व हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने ट्रेन मैनेजर व चालक स्वागत किया। दो मिनट के ठहराव के बाद 8:26 बजे उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। हालांकि सांसद सुनीता दुग्गल को इस कार्यक्रम में पहुंचना था, लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सकी। उनके प्रतिनिधि के तौर पर पीए कृष्ण चंद्र गंगा मौके पर मौजूद रहे। सांसद ने सोशल मीडिया के माध्यम से डबवाली के लोगों को रेल सेवा शुरू होने पर बधाई दी।

आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि साप्ताहिक रेल सेवा शुरू होने से आमजन को धार्मिक स्थलों में प्रभु दर्शन का मौका मिलेगा, वहीं दक्षिण भारत से जुड़ने पर व्यापार को बढ़ावा भी मिलेगा। इस मौके पर श्री सद्गुरू प्रताप सिंह जल सेवा समिति के सदस्य पहुंचे। समिति के संचालक एकओंकार सिंह नामधारी व सदस्य शीतल सिंह नामधारी ने सभी का सफेद माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर बोर्ड समिति के सलाहकार सुरेश मित्तल, आरपीएफ डबवाली के चौकी प्रभारी जय नारायण, जीआरपी डबवाली के चौकी प्रभारी चंद्रभान, अमर सिंह, जीआरपी सिरसा के चौकी प्रभारी रणवीर सिंह, सुभाष संगरिया, पटवारी गुरविंदर सिंह, पार्षद रामकिशन मेहता, पार्षद शाम लाल कुक्कड़, पूर्व एमसी सुभाष मित्तल, भाजपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता यतिंद्र कुमार शर्मा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गौरव मोंगा व मोहिंद्र बांसल, रवि सेठी, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद सुनीता दुग्गल ने रेलमंत्री को लिखा था पत्र

बता दें कि रेल सेवा शुरू करने के लिए सांसद सुनीता दुग्गल ने रेलमंत्री को पत्र भी लिखा था। उन्होंने लिखा था कि ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन से दक्षिण भारत के लिए कोई भी रेलसेवा उपलब्ध नहीं है। जनता व विभिन्न संगठनों की मांग है कि एक लंबी दूरी की रेल सेवा शुरू की जाए। पत्र में अजमेर रामेश्वरम हमसफर एक्सप्रेस को सादुलपुर, ऐलनाबाद, हनुमानगढ़, मंडी डबवाली के रास्ते फिरोजपुर कैंट तक विस्तार करने व गाड़ी का ठहराव ऐलनाबाद और मंडी डबवाली में सुनिश्चित करने की मांग की गई। अब इस ट्रेन के माध्यम से रामेश्वरम धाम, तिरुपति बालाजी, श्री महाकाल धाम, खाटूश्याम धाम व सालासर धाम का आपस में जुड़ाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें