फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नाथ संप्रदाय ने राजू नाथ को चुनाव जिला प्रधान

Mon, 06 Apr 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 नवनियुक्त जिला प्रधान व नाथ समुदाय के लोग। संवाद 
विज्ञापन
समाज को शिक्षित और विकसित करना रहेगा उद्देश्य : राजू नाथ
विज्ञापन

फोटो 27
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। जिले के सभी गांवों से नाथ संप्रदाय के लोगों ने रविवार को एक निजी पैलेस में बैठक का आयोजन किया। हरियाणा व राजस्थान के कई जिलों से सपेरा समुदाय के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बैठक में सपेरा समुदाय के विकास और हितों पर चर्चा करते हुए अपना प्रतिनिधि चुनने पर विमर्श किया।
इसके पश्चात समाज के लोगों ने हरियाणा सरकार की ओर मनोनीत पार्षद राजू नाथ को सर्वसम्मति से जिला प्रधान नियुक्त किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने राजू नाथ को समुदाय की जिम्मेदारी सौंपते हुए फूल मालाएं व नोटों के हार पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त जिला प्रधान व मनोनीत पार्षद राजू नाथ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है वह पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन

राजू नाथ ने कहा कि सरकार ने उनकी जाति को घुमंतू जाति में शामिल किया है और सरकार की ओर से कई प्रकार की सुविधा दी जा रही है। शिक्षा व जानकारी के अभाव में समाज के लोग उन सभी योजनाओं और सुविधाओं से वंचित हैं। समाज को शिक्षित और विकसित करने के लिए हमेशा समाज के हक की लड़ाई लड़ेंगे।
राजू नाथ ने बताया कि वह समाज को शिक्षित करने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने, नाथ समुदाय के लोगों के मृत शरीर को दफनाने के लिए श्मशान भूमि उपलब्ध करवाने जैसे कार्यों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जस्सा नाथ, गणेश नाथ, दलीप नाथ, मेक नाथ, कुलवंत नाथ, हेत नाथ बाजेका, बाबू नाथ भट्टू, नसीब नाथ हुमायूं खेड़ा, सकिनाथ कुत्ताबढ़ सहित सिरसा, फतेहाबाद, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर व अन्य जिलों से नाथ समुदाय के मौजूद व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें