ऐलनाबाद। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ (हजरस) खंड ऐलनाबाद की कार्यकारिणी का चुनाव आंबेडकर भवन, ऐलनाबाद में संपन्न हुए। इन चुनावों में सर्वसम्मति से प्रधान राजेंद्र सिंह कुमथल, सचिव डॉ. चरण सिंह, सतपाल बागड़ी व भजनलाल उपप्रधान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गांधी, संगठन सचिव पृथ्वी सिंह चालिया व प्रचार सचिव श्रवण कुमार को नियुक्त किया गया।
जिला प्रधान छबीलदास ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला सचिव शंकरलाल, खंड सिरसा प्रधान धर्मेंद्र कल्याण, खंड बड़ागुढ़ा प्रधान राजपाल, डाॅ. ओमप्रकाश कताला, खंड ऐलनाबाद के पूर्व प्रधान सुभाष सोलंकी, पूर्व सचिव सुरेश परिहार, डाॅ. विनोद घोटड़, ओमप्रकाश मजोका, महावीर प्रसाद, किशोरीलाल, हरलाल, अर्जुनराम, राधाकृष्ण, ओमप्रकाश, प्रभुराम, उमेद मदनलाल, बलवीर, अशोक, पृथ्वीराज, सहदेव, सुभाष, प्रदीप, पूर्ण भाटी, दर्शनलाल, मनोज सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।