फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को बताएगी अस्पताल में मिलने वाली सुविधा के बारे में

Sat, 06 Apr 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अग्निशमन यंत्र चलाना सिखते स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार थीम पर कार्य किया जाएगा। वहीं इस थीम के प्रदेश स्तर पर इसी थीम के आधार पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत जिलास्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के बीच जाकर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करेंगी। मुहिम के तहत गांवों व शहरी स्तर पर आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार के तहत लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जागरूक करने में मदद करेगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जिलास्तर पर बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने के लिए बताया जाएगा। वहीं इसके तहत आमजन को मिलने वाली सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ जोड़ा जाएगा। गांवों में पीएचसी व सीएचसी में भी इस अभियान के तहत स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों में जाकर सभी को स्वास्थ्य से जुड़ी हुई जांच, ओपीडी, संक्रमण रोगों को लेकर बताया जाएगा। टीम गांवों में ग्रामीणों के खानपान व रहन सहन को लेकर भी जानकारी जुटाएगी।
स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने आहार में क्या-क्या खाना चाहिए इसको लेकर टीम सदस्य जागरूक करेंगे। वहीं उनकी दिनचर्या में अपने आसपास की साफ सफाई का ध्यान रखने बारे भी बताया जाएगा। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक इस अभियान के तहत स्वास्थ्य समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों को लेकर लोगों से विचार विमर्श भी करेंगे।
विज्ञापन

गांवों के स्कूलों में चिकित्सक देंगे विशेष लेक्चर
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिले भर पीएचसी व सीएचसी में कार्य करने वाले स्टाफ व चिकित्सक गांवों में स्थित स्कूलों में जाकर बच्चाें को स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के तहत विशेष लेक्चर देंगे। इस लेक्चर में चिकित्सक बच्चों को मौसम में आने वाले बदलाव से होने वाली बीमारियों व उनसे बचाव के उपाय बताएंगे। वहीं इसमें बच्चों को किस प्रकार का आहार मौसम के अनुसार लेना चाहिए। वहीं चिकित्सक बच्चों को गर्मी से बचाव के बारे में भी जानकारी देंगे।

आगजनी से बचाव के लिए मॉक ड्रिल
नागरिक अस्पताल सिरसा में शनिवार को आगजनी से निपटने के लिए फायर विभाग की और से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वहीं जिले में आने वाले डबवाली, रानियां, कालांवाली, ऐलनाबाद में भी मॉक ड्रिल किया गया। इसमें अचानक से आग से होने वाली घटनाओं को निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व चिकित्सकों को बताया गया। उन्हें बताया गया कि आग से बचाव करने के लिए संसाधनों का कैसे प्रयोग करना है। वहीं इस अग्निशमन यंत्रों की जांच भी कि गई। इस दौरान अग्निशमन सिलिंडर को चलाकर भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें