फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव रोड़ी में घरों में घुसा बारिश का पानी

विज्ञापन
जलभरव को लेकर प्रर्दशन करते हुए ग्रामीण
विज्ञापन
रोड़ी। सोमवार सुबह हुई बारिश ने गांव रोड़ी की पंचायत व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ देर की बारिश में कालांवाली रोड, तलवंडी साबो रोड, जटानां कलां रोड, पीएम श्री विद्यालय के सामने व अनाज मंडी क्षेत्र जलमग्न हो गए।
विज्ञापन


वार्ड-16 के घरों में पानी घुस गया। गली निवासी बाल्टियों व पाइपों से पानी निकालते नजर आए। नाजर सिंह, रणवंत सिंह, जसविंदर सिंह ने सरपंच दर्शन सिंह और पंचायत पर लापरवाही के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से गली को पक्का करवाने व जल निकासी की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।


हर साल बारिश के साथ हमारी परेशानी भी शुरू हो जाती है। हमने कई बार पंचायत से कहा, लेकिन न तो गली पक्की हुई और न ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था की गई। - वकील सिंह, रोड़ी।
विज्ञापन


बारिश का पानी घरों में घुस आया, बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कत हुई। हमें खुद ही बाल्टियों से पानी बाहर निकालना पड़ा। यह हालात अब बर्दाश्त से बाहर हैं। - गुरप्रीत कौर, रोड़ी।

हम सालों से पंचायत से इस गली को पक्का करवाने और जल निकासी की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अब तो हमें धरने की चेतावनी देनी पड़ी है। - गुरविंदर सिंह, रोड़ी।
विज्ञापन



हर बारिश में गली कीचड़ से भर जाती है और बीमारी फैलने का डर बना रहता है। अब हमें आश्वासन नहीं, ठोस समाधान चाहिए। - गुरजंट सिंह, रोड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें