फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वर्णकार दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बने राधेश्याम सोनी चौटाला

Tue, 21 Apr 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में स्वर्णकार समाज के लोग बैठक के दौरान मौजूद । समाज
विज्ञापन
फोटो-33
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वर्णकार दुर्गा मंदिर में जिलाध्यक्ष राजकुमार भूण की अध्यक्षता में सोमवार को स्वर्णकार समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें मंदिर निर्माण के लिए उपस्थित समाज के बंधुओं ने अपने-अपने विचार रखे। सभी ने मंदिर निर्माण के लिए राधेश्याम चौटाला का नाम प्रधान पद के लिए रखा।
सभी सदस्यों ने समर्थन करते हुए मंदिर के नवनिर्माण के लिए अध्यक्ष पद के रूप राधेश्याम को सेवा का मौका दिया। फूल-मालाओं से राधेश्याम चौटाला का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए मिठाई बांटकर बधाई दी।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान राधेश्याम चौटाला ने कहा कि समाज के सभी साथियों को साथ लेकर मंदिर का निर्माण तीव्र गति से करेंगे और आज से ही माता रानी की अखंड ज्योति जलती रहेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर तक मंदिर निर्माण कार्य पूरा कर धार्मिक आयोजन के साथ समाज को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राधेश्याम ने घोषणा की कि मंदिर के निर्माण के कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए शीघ्र ही एक 11 सदस्यीय निर्माण कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके साथ-साथ मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के रूप में 21 सदस्यों का ट्रस्ट बनाकर आगामी कार्यों की रूपरेखा ट्रस्टियों की ओर तैयार की जाएगी।
इस मौके पर सतपाल सूर्या, किशोरीलाल, सुरेंद्र कड़ोल, ओम डाबर, चिरंजीलाल सोनी, रामस्वरूप सोनी, सीसन सोनी, सुरेश नारनौली व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें