फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 3-4 महीने से आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन नहीं, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Apr 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी करती आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद
विज्ञापन
- लघु सचिवालय में नारेबाजी, एडीसी को सौंपा ज्ञापन, जल्द सप्लाई का आश्वासन
विज्ञापन

फोटो-40
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा (संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच) की जिला इकाई ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में पिछले 3 से 4 महीने से राशन नहीं आने से नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्क में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल को ज्ञापन सौंपा। एडीसी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन एक-दो दिन में पहुंच जाएगा।
इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डिप्टी डायरेक्टर एवं जिला परियोजना अधिकारी डॉ. दर्शना सिंह के साथ आगामी 23 अप्रैल वीरवार को बैठक कराकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान मनप्रीत कौर, नीलम मैहता, सुरेश कुमारी श्योराण, राजपाल कौर, कुलविंद्र कौर, सुखविंद्र ऐलनाबाद और मीनू बाला नौरंग सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया गया है जिसे हरियाणा में भी लागू किया जाए।
कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि सुपरवाइजर के सभी पद कार्यकर्ताओं से भरे जाएं और आयु सीमा समाप्त की जाए। इसके साथ ही प्ले स्कूल व क्रेच कार्यकर्ताओं को पूरा पे-ग्रेड, 2018 में घोषित बढ़ोतरी (1500 व 700 रुपए) लागू करने, कच्चे कर्मचारियों की तर्ज पर पक्का करने और हेल्परों की प्रमोशन 25% से बढ़ाकर 50% करने की मांग की गई।
इसके अलावा, खाली पदों पर भर्ती, एडिशनल सेंटर का आधा वेतन, मेडिकल लीव, कैशलेस सुविधा, विभागीय मोबाइल के लिए सिम कार्ड, ओटीपी आधारित फोटो कार्य में राहत, सेंटरों का बकाया किराया, नेट पैक, स्टेशनरी, रजिस्टर, राशन स्टोरेज और दैनिक जरूरत का सामान उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि टीए-डीए हर महीने सैलरी के साथ दिया जाए, मिनी सेंटरों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाए और सर्दी-गर्मी की वर्दी का खर्च भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें