फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: दो दिन पहले बच्चों की आपस में हुई लड़ाई के कारण भीड़े परिजन, दोनों ने पुलिस को दी शिकायत

Sat, 19 Aug 2023 04:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

दोनों ने एक दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए हैं। अब जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा शहर के बेगू रोड पर स्थित इंद्र विकास कॉलोनी में दो दिन पहले खेलने के दौरान बच्चों का आपस में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर उलाहना दिया तो मामला भड़क गया। जिसके पश्चात शुक्रवार देर शाम को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक बच्चे के पैर पर चोट लगती है तो दूसरा पक्ष का एक बुजुर्ग मामले में घायल हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। 

विज्ञापन

 

जानकारी अनुसार इंद्र विकास कॉलोनी में एक बच्चा कॉलोनी के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। जिसके चलते बच्चों में कहासुनी के बाद मारपीट होना शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने मामले को शांत करवाया। वहीं कॉलोनी निवासी इंदू ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले मामला हुआ था।

 

जिसके बाद उसने अपने बच्चों को भी डांटा तो आसपास के लोगों ने उन्हें दूसरे बच्चों द्वारा पिटाई किए जाने की जानकारी दी। ऐसे में उसने अपने बच्चे को दूसरे बच्चों के साथ खेलने को लेकर मना कर दिया। इसके पश्चात बीते दिन वह किसी काम से चली गई थी तो उसका बच्चा फिर से उनके साथ खेलने के लिए चला गया। तब उक्त युवकों उसके साथ मारपीट कर दी।

 

उसे मामले की जानकारी मिली तो वह बच्चों का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ घर ला रही थी। तभी दो महिलाओं ने वहां पर आकर उससे बच्चा छीन लिया और उसे डंडे व तेज धार हथियार से मारना शुरू कर दिया। जब वह छुड़वाने लगी तो तब उक्त महिलाओं व एक पुरुष ने उसकी भी डंडे से पिटाई कर दी।

 

उसके बच्चे के पैर पर कापे से वार किया है। जिस पर अब 10 टांके लगे है और उसे भी चोटें आई है। उन्होंने अस्पताल में इलाज करवाया है और मामले कीशिकायत पुलिस को दी है। वहीं दूसरे पक्ष के भगवान दास से बताया बच्चों में झगड़ा होने के बाद उनके घर पर करीब 20 युवकों ने हमला कर दिया। जिसके कारण उसके चोट भी आई है और घर में रखे सामान के साथ भी तोड़फोड़ की गई है। इसको लेकर पुलिस को भी मामले की शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें