फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर युवकों ने छीना एक लाख रुपयों से भरा बैग

विज्ञापन
मामले की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
अग्रसेन कॉलोनी में वीरवार देर रात एक बुजुुर्ग से एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भागने वाले युवकों की तलाश अभी नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है। हालांकि अभी जांच में पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

बता दें कि चांदनी चौक बाजार में कपड़े के होलसेल का कार्य करने वाला व्यापारी मदनलाल ग्रोवर देर रात अपनी दुकान बंद कर घर के लिए रवाना हुआ। घर पहुंचते ही गेट खोलने के लिए बैग नीचे रखा दिया। इसके बाद जैसे ही व्यापारी गेट खोलने लगा तो एक युवक ने उसे आवाज लगाते हुए उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और जमीन पर रखे बैग को उठाकर भाग गया। बैग में एक लाख रुपये और बही खाते थे। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। इसके पश्चात पुलिस अब मामले की जांच करने के लिए पहुंची थी।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज में एक युवक बाइक को गली में मोड़ता हुआ दिखाई दे रहा तो दूसरा युवक, जिसने अपना मुंह ढका हुआ है, बैग छीनकर वहां से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं बुजुर्ग शोर मचाता है, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से फरार हो जाते हैं। बाइक चूंकि काफी दूर खड़ी है, जिस कारण से बाइक का नंबर भी पहचान में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
एक लाख रुपये से भरा बैग छीनने के मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, शहर थाना सिरसा प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें