फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जनस्वास्थ्य विभाग चलाएगा अभियान... बिल नहीं चुकाने वाले कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर गिरेगी गाज, कनेक्शन काटे जाएंगे

Tue, 06 May 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने लंबे समय से पानी का बिल नहीं भरने वाले कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी करने के बाद अब कनेक्शन काटे जाएंगे।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम बुधवार को ऑटो मार्केट में अभियान चलाएगी। यहां कई वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। विभाग अब ऐसे सभी उपभोक्ताओं के जल कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन




बता दें कि नहरों में पानी की पूरी उपलब्धता न होने के कारण शहरों में जलघरों को पूरी तरह से भरा नहीं जा सका है। इसलिए सप्लाई के पानी का जिन-जिन जगहों पर बड़े स्तर पर इस्तेमाल हो रहा है, उनके कनेक्शनों की जांच की जा रही है। कनेक्शन अवैध पाए जाने पर नोटिस देने के साथ साथ कनेक्शन काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-

सर्विस स्टेशनों से बिगड़ रहा सीवरेज सिस्टम

सर्विस स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर पानी का उपयोग होता है, लेकिन उसका पुनः उपयोग या उपचार नहीं किया जा रहा। गाड़ियों की धुलाई में इस्तेमाल होने वाला गंदा पानी सीधा सीवरेज लाइन में छोड़ा जा रहा है, जिससे लाइनें बार-बार जाम हो रही हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों के अनुसार ऐसे पानी को स्टोरेज टैंक में एकत्र कर ट्रीटमेंट करना जरूरी है। यदि यह संभव न हो, तो चैंबर बनाकर पानी को संग्रहित कर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिये भूमि में वापस भेजा जाना चाहिए।

:::::::::::::::::::::::
गांवों में पहुंची थर्ड पार्टी टीम, लिए पानी के सैंपल

जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हर छह माह में थर्ड पार्टी के माध्यम से जांच कराई जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को थर्ड पार्टी की टीम ने जिले के सात ब्लॉकों में जल स्रोतों से सैंपल लेकर जांच की। रिपोर्ट तैयार कर विभाग मुख्यालय को भेजी जाएगी, ताकि जल गुणवत्ता के आंकड़ों का मिलान किया जा सके।



पंचायतों के साथ मिलकर कर रहे जागरूक

पानी की बचत को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक रिसोर्स ऑफिसर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। पानी के समुचित उपयोग और संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां पानी की खपत अधिक है और जागरूकता की कमी से जल बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन




कोट्स

कॉमर्शियल पेयजल कनेक्शनों की जांच की जा रही है। कई उपभोक्ता लंबे समय से बिल नहीं भर रहे हैं। ऐसे मामलों में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। सर्विस स्टेशन सहित बड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं पर नियमित निगरानी जारी रहेगी। - राकेश सोगलान, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें