फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 523 राजकीय स्कूलों में पीटीएम आज बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर होगी चर्चा

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय प्राइमरी स्कूल में ए​क्टिविटी करते विद्यार्थी। विभाग
विज्ञापन
सिरसा। जिले के 523 प्राइमरी स्कूलों में 26 दिसंबर को आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम (पैरेंट्स टीचर मीटिंग) की शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस संबंध में विभाग की ओर से संबंधित स्कूलों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए हैं। इस पीटीएम का मुख्य उद्देश्य 29 और 30 दिसंबर को होने वाला आकलन हर हाल में सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके चलते अवकाश से पहले विभाग की ओर से मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया है। यह मेगा पीटीएम निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, सीखने के स्तर और भविष्य की रणनीति पर अभिभावकों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी।

मेगा पीटीएम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीटीएम का गूगल लिंक सभी स्कूलों के साथ साझा कर दिया गया है। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि पीटीएम में शामिल होने से पहले सभी स्कूल मुखियाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि अधिक से अधिक अभिभावक बैठक में उपस्थित रहें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेगा पीटीएम में अभिभावकों की सहभागिता अनिवार्य होगी।
विज्ञापन




अभिभावकों से साझा किया जाएगा बच्चों का रिपोर्ट कार्ड

इस मेगा पीटीएम के दौरान स्कूल स्तर पर अब तक किए गए शैक्षणिक प्रयासों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी साझा की जाएगी। शिक्षकों की ओर से अभिभावकों को यह बताया जाएगा कि बच्चों की पढ़ाई किस स्तर पर है और उन्हें किन विषयों में अधिक अभ्यास की आवश्यकता है। विशेष रूप से हिंदी और गणित विषय में बच्चों की दक्षता पर फोकस किया जाएगा। मेगा पीटीएम का एक अहम उद्देश्य छात्रों की कमियों को दूर करना भी है। अभिभावकों को यह समझाया जाएगा कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई में किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं। शिक्षकों की ओर से बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को बेहतर ढंग से समझ सकें।



बच्चों से की जाएगी खुलकर बात

निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक स्तर के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से मेगा पीटीएम के माध्यम से स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा रहा है। विभाग ने सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि पीटीएम के दौरान बच्चों की उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी चुनौतियों पर भी खुलकर चर्चा की जाए। इससे अभिभावकों को बच्चों की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी और वे घर पर बच्चों की मदद कर सकेंगे।

-

मेगा पीटीएम में आगामी रणनीति और कार्य योजना पर भी चर्चा होगी। शिक्षकों और अभिभावकों के सुझावों के आधार पर बच्चों की पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से बच्चों के सीखने के स्तर में तेजी से सुधार होगा। मेगा पीटीएम के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा सीखने में पीछे न रह जाए। इसके लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे - डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें