फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिलाओं को पोषण और मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जानकारी दी

विज्ञापन
चोपटा। महिलाओं की जांच करते हुए चिकित्सक । संवाद
विज्ञापन
चोपटा। चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच स्क्रीनिंग के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही किशोरियों और महिलाओं को पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस अभियान का शुभारंभ मुख्यातिथि गांव नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां ने किया। शिविर का एसएमओ डाॅ. राजेश चौधरी, मेडिकल ऑफिसर डाॅ. सिद्धांत आहुजा ने अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उनका त्वरित समाधान करना है।

इसके अंतर्गत मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, अनमोल 2.0 में प्रविष्टि, टीकाकरण स्तर की समीक्षा और छूटे हुए टीकाकरण को पूरा किया जाएगा। किशोरियों में एनीमिया स्क्रीनिंग, उपचार और आहार संबंधी परामर्श पर विशेष बल दिया गया। सीएचसी के प्रभारी डाॅ. सिद्धांत ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्तपरिवार अभियान के तहत महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच में ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, टीबी की जांच, ईएनटी संबंधी रोग और आंखों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें