फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फीस बढ़ोतरी और हॉस्टल की बदहाली के खिलाफ सीडीएलयू में प्रदर्शन, बाहरी प्रवेश पर रोक की मांग

Mon, 05 Oct 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीडीएलयू सिरसा। सीडीएलयू के कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में विद्यार्थियों की हॉस्टल समस्या और रि-इवैल्यूशन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने प्रदर्शन किया। प्रदेश सहमंत्री सुनील शास्त्री और विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष मोहित बिश्नोई के नेतृत्व में परिषद ने कुलपति के नाम 11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।
विज्ञापन

परिषद ने मेस में वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क यानी एक्स्ट्रा डाइट की समीक्षा कर पारदर्शी दर तय करने की मांग की। छात्रावास और कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और शुद्धता सुनिश्चित करने की बात भी कही। अभाविप ने री-इवैल्यूएशन फीस की व्यवस्था में बदलाव की मांग की।
इसके अलावा पुनर्मूल्यांकन में अंक बढ़ने या मूल्यांकनकर्ता की गलती सामने आने पर विद्यार्थी की फीस वापस की जाए। कई बार री-अपीयर आने के बाद पुनर्मूल्यांकन में अंक बढ़ जाते हैं। ऐसे में व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है।
विज्ञापन

समय पर परिणाम और छात्रवृत्ति पर जोर
परिषद ने परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने और मार्किंग व डाटा संबंधी त्रुटियां दूर करने की मांग की। कहा कि परिणाम में देरी से विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई प्रभावित होती है। कोर्स फीस पर नियंत्रण, विद्यार्थी हितैषी फीस संरचना और छात्रवृत्ति समय पर जारी करने की मांग भी रखी गई।
छात्रावासों की सुरक्षा और सुविधाओं का मुद्दा
अभाविप ने छात्रावास छोड़ने के बाद सिक्योरिटी राशि समय पर लौटाने की मांग की। नलों में करंट आने की समस्या दूर करने और विद्युत सुरक्षा की जांच कराने को कहा। खराब वाटर कूलर, आरओ सिस्टम और वाशिंग मशीनों की मरम्मत की मांग भी उठाई। परिषद ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक और प्रवेश द्वारों पर पहचान-पत्र की जांच अनिवार्य करने की मांग की। कक्षाओं, छात्रावासों और शौचालयों की नियमित सफाई पर भी जोर दिया।
पुस्तकालय और खेल सुविधाएं भी मुद्दा
मांग-पत्र में पुस्तकालय आईडी कार्ड की समस्या दूर करने की मांग की गई। खेल परिसर के रखरखाव, मैदानों की स्थिति सुधारने और खिलाड़ियों को पर्याप्त उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही गई। सुनील शास्त्री और मोहित बिश्नोई ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर दिशा चावला, कुमारी ममता, कुमारी तनु, राहुल, साहिल, शुभम नेहरा, प्रिंस लांबा, निरंजन लांबा, दिपांशु माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें