फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टोकन मिलने के बाद भी डीएपी नहीं मिला, किसानों ने डबवाली रोड की जाम

Mon, 05 Oct 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी करते किसान। 
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी में सोमवार को डीएपी लेने पहुंचे किसानों को मशीन में डाटा अपडेट नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद किसानों ने डबवाली रोड स्थित अरोड़ वंश चौक के पास जाम लगा दिया। 20 मिनट जाम रहने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सूचना के बाद जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी गुरप्रीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद किसानों को समझाया और जाम खुलवाया। किसानों ने बताया कि वे सुबह से डीएपी लेने के लिए लाइन में लगे थे। विभाग ने उनके टोकन भी काटे थे।
इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं दी गई और अगले दिन आने के लिए कहा गया। किसानों ने कहा कि खाद के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसानों ने जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान रोडवेज बस चालक की किसानों से बहस हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। जाम के कारण चतरगढ़पट्टी फाटक पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

एसडीओ डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि 2300 एमटी डीएपी का स्टॉक आया है। स्टॉक को मशीनों में अपडेट करने के बाद आवंटन किया जाता है। किसान स्टॉक आने के बाद पहुंच गए और उनके टोकन काट दिए गए थे। बाद में मशीन में डाटा अपडेट करने में दिक्कत आई। उन्होंने कहा कि किसानों को अगले दिन टोकन के अनुसार पहले डीएपी दी जाएगी। डीएपी की कोई किल्लत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें