फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन, रद्द करने की मांग

Wed, 15 Jul 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों ने जताया रोष
विज्ञापन

फोटो 17


संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील का बुधवार को विरोध किया। किसानों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने तहसीलदार सुनील कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग की गई। राष्ट्रीय किसान संगठन के नेता जसवीर सिंह भाटी ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह डील लागू होने पर देश के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

भाटी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कृषि उत्पादों की भारतीय बाजार में पहुंच बढ़ेगी। इससे भारतीय फसलों, दूध, अनाज और मछली जैसे उत्पादों की मांग प्रभावित होगी। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के हितों को ध्यान में रखकर समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन


किसानों की चिंताएं और चेतावनी
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेता मिट्ठू कंबोज ने डील वापस लेने को कहा। उन्होंने सरकार से किसानों की आय बढ़ाने वाली नीतियां बनाने का आग्रह किया। प्रदर्शन में जसवीर सिंह भाटी, गुरपाल सिंह मांगियाना और गुरमेल सिंह सहित कई किसान नेता शामिल थे। बड़ी संख्या में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डील लागू हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें