फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिव मंदिर से शिवलिंग हटाने के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
सिरसा।शिवपुरी रोड पर श्री गोशाला परिसर में बने प्राचीन शिव मंदिर में बैठक करते हुए सदस्य। ग
विज्ञापन
सिरसा। शिवपुरी रोड पर श्री गोशाला परिसर में बने प्राचीन शिव मंदिर में लगे शिवलिंग को हटाने से विवाद खड़ा हो गया है। शिव मंदिर को बनाने वाले परिवार के सदस्यों ने इसके विरोध में शिवपुरी में सोमवार को धरना शुरू कर दिया और शिवपुरी प्रबंधन पर आरोप लगाए। साहुवाला गांव निवासी हरपत राय ने 103 साल पहले श्री गोशाला में शिव मंदिर स्थापित किया था। इसमें शिवलिंग की भी स्थापना की गई थी।
विज्ञापन

हरपत राय के पौत्र भवानी शंकर ने आरोप लगाया कि गोशाला के प्रधान ने उनको बुलाकर कहा कि वे इस मंदिर को यहां से हटवा रहे हैं। भवानी शंकर ने कहा कि उसे यह कहा गया कि शिवलिंग को उठाकर ले जाओ। उन्हें पुलिस से गिरफ्तार करवाने की धमकी भी दी गई। भवानी शंकर ने बताया कि इस मंदिर के लिए उनके पुरखों ने डेढ़ एकड़ जमीन दी थी।
उनके परिवार के सदस्य सुबह शाम यहां धूप-बत्ती व पूजा आरती करते हैं और इस मंदिर के प्रति उनमें अगाध आस्था है। उन्होंने कहा कि गोशाला मंदिर की जमीन से उनका कोई लेना-देना नहीं, हमारी आस्था पर प्रहार न किया जाए। इस मंदिर और शिवलिंग को यहीं स्थापित रहने दिया जाए।
विज्ञापन


इस मामले में श्री गोशाला के प्रधान राजेंद्र रातुसरिया ने कहा कि इस बारे में कमेटी सदस्यों को अवगत करवा दिया गया था कि 23 नवंबर को मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करना है, लेकिन उसके बाद भी कुछ लोगों की ओर से इसके निर्माण पर एतराज जताया गया है। गोशाला के सचिव प्रेम कंदोई, सुरेंद्र बांसल एडवोकेट, दीन दयाल कंदोई एडवोकेट, नवीन केडिया ने भी उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें