फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पानी छोड़ते ही नए नाले की तली में आईं दरारें, घरों तक रिसाव

Mon, 23 Nov 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डिंग मंडी। नाले के किनारों पर आई दरार व धंसी हुई मिट्टी। संवाद
विज्ञापन
फोटो : 06, 07
विज्ञापन

- मोचीवाली की फिरनी पर दो महीने में तैयार हुआ था नाला, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
- ग्रामीण ने जांच और सीमेंट के मोगे दबाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। गांव मोचीवाली में पानी निकासी के लिए बना नया नाला पहली बार पानी छोड़ते ही क्षतिग्रस्त हो गया। करीब दो महीने में तैयार हुए इस नाले की तली में कई जगह दरारें आ गईं। इन दरारों से पानी रिसकर आसपास के घरों की दीवारों तक पहुंच गया।
नाले के दोनों ओर डाली गई मिट्टी भी धंसने लगी है। इस शुरुआती स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण विजय सोनी ने आरोप लगाया। नाले से रिसने वाला पानी उनकी दुकान की नींव तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इससे दुकान को नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और संभावित अनियमितताओं की जांच की मांग की। सोनी ने नाले की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने की मांग की। उन्होंने सीमेंट के मोगे दबाने और क्षतिग्रस्त नाले को दोबारा बनवाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

गांव की सरपंच समेष्ता मोयल ने बताया कि निर्माण से पहले खाली जगह में गोबर की खाद थी। उनके अनुसार, मिट्टी सख्त नहीं होने के कारण यह समस्या आई है। उन्होंने जल्द ही नाले की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
वर्जन
अगर ऐसा हुआ है तो जल्द समाधान किया जाएगा। नाला कहीं से टूटा है या पानी का रिसाव हो रहा है तो उसकी मरम्मत करवा दी जाएगी।
- विपिन कुमार, एसडीओ, पंचायती राज विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें